Gold Rate: गोल्ड और चांदी के रेट में बदलाव चौंकाने वाला रहा है। जहां सोने का रेट जरा भी नहीं हिला है, वहीं चांदी का रेट एकदम से धड़ाम हो गया है। बीते हफ्ते चांदी काफी सस्ती हुई है।
बीते हफ्ते 24 कैरेट सोने का रेट ज्यादा नहीं बदला। सोने का रेट जहां शुक्रवार को 62008 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं सोने का यह रेट सोमवार को 62017 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट 9 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

हालांकि चांदी का रेट पिछले हफ्ते एकदम से धड़ाम हो गया है। चांदी का रेट बीते शुक्रवार को 69653 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का रेट सोमवार को 71210 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से चांदी का रेट पूरे हफ्ते के दौरान 1557 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ।
जानिए सोने और चांदी का ऑल टाइम हाई रेट
सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1444 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 28 दिसंबर 2023 में बनाया था। उस दिन गोल्ड 63452 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। वहीं चांदी अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से 7281 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76934 रुपये का 30 नवंबर 2023 को बनाया था।
जानकारों की राय में 2024 में कहां तक जाएगा सोने का रेट
- कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के निदेशक ज्ञानशेखर त्यागराजन के अनुसार सोना 2024 के दौरान 70,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर भी दिखा सकता है।
- ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन सैयाम मेहरा के अनुसार सोने की कीमत 2024 में 68,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक का स्तर दिखा सकती है।
- ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के अनुसार सोने का रेट 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है।
- एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गोल्ड का रेट 67,000 रुपये तक जा सकते हैं।
- मोतीलाल ओसवाल ने अनुसार प्रति 10 ग्राम का भाव 66,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
- एसएमसी ग्लोबल ने सोने का रेट 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
जानिए 2024 में चांदी का रेट कहां तक जा सकता
जानकारों के अनुसार 2024 में चांदी का रेट 85,000 रुपये से लेकर 88,000 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर भी दिखा सकता है।
अब जानिए कैरेट के हिसाब से सोने का रेट पिछले हफ्ते कितना बदला
- 10 कैरेट यानी 41.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 36275 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 9 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
- 14 कैरेट यानी 58.3 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 46506 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 9 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
- 18 कैरेट यानी 75.0 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 56799 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 9 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
- 22 कैरेट यानी 91.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 61760 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 9 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
- 24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 62008 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 9 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के सभी शहरों के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
More From GoodReturns

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications