
gold became cheaper last week : सोने का रेट बीते हफ्ते तेजी से टूटा है। सोने के अलावा चांदी का रेट भी तेजी से कम हुआ है। 2 फरवरी 2023 को ऑल टाइम हाई बनाने के बाद से सोने का रेट लगातार टूट रहा है। आइये जानते हैं कि सोना और चांदी का रेट बीते हफ्ते कितना सस्ता हुआ।
पहले जानिए सोना कितना सस्ता हुआ
बीते हफ्ते गोल्ड का रेट शुक्रवार को 56175 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का रेट सोमवार को 57060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट 885 रुपये प्रति दस ग्राम कम हुआ है।
अब जानिए चांदी का रेट
बीते हफ्ते चांदी का रेट भी कम हुआ है। चांदी का रेट शुक्रवार को 64500 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का रेट सोमवार को 66371 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते में चांदी का रेट 1871 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ।

जानिए ऑलटाइम हाई से सोनेा कितना सस्ता
सोने अपने ऑलटाइम हाई से 2,707 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 2 फरवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 10,500 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 75,000 रुपये का अप्रैल 2011 में बनाया था।
जानिए 2023 में कहां तक जा सकता है सोने का भाव
चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगड़िया के अनुसार 2023 में सोने की कीमतों में तेजी की उम्मीद रख सकते हैं। इनके अनुसार गोल्ड का रेट 58,888 रुपये से लेकर 61,111 प्रति 10 ग्राम का स्तर दिखा सकता है। ऐसा अनुमान इन्होंने जताया है।


Click it and Unblock the Notifications