Gold Silver Rate: बीते सोने और चांदी के रेट में अजीब सा रहा है। इस दौरान जहां गोल्ड का रेट कम हुआ है, वहीं चांदी का रेट तेजी से ऊपर गया है। आइये जानते हैं कि बीते हफ्ते सोने और चांदी का रेट कितना बदला।
बीते हफ्ते 24 कैरेट सोने का रेट शुक्रवार को 65559 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं बीते सोमवार को रेट 65646 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते में सोने का रेट 87 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ।

वहीं चांदी का रेट बीते हफ्ते तेजी के साथ बंद हुआ। बीते हफ्ते शुक्रवार को 74210 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं बीते सोमवार को चांदी का रेट 72547 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 1663 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ।
सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 87 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने क्लोजिंग स्तर पर अपना ऑलटाइम हाई 11 मार्च 2024 में बनाया था। उस दिन सोना 65646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 2724 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76934 रुपये का 30 नवंबर 2023 को बनाया था।
अब जानिए 2024 में कहां तक जाएगा सोने का रेट
- कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के निदेशक ज्ञानशेखर त्यागराजन के अनुसार सोना 2024 के दौरान 70,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर भी दिखा सकता है।
- ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन सैयाम मेहरा के अनुसार सोने की कीमत 2024 में 68,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक का स्तर दिखा सकती है।
- ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के अनुसार सोने का रेट 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है।
- एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गोल्ड का रेट 67,000 रुपये तक जा सकते हैं।
- मोतीलाल ओसवाल ने अनुसार प्रति 10 ग्राम का भाव 66,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
- एसएमसी ग्लोबल ने सोने का रेट 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
जानिए 2024 में चांदी का रेट कहां तक जा सकता
जानकारों के अनुसार 2024 में चांदी का रेट 85,000 रुपये से लेकर 88,000 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर भी दिखा सकता है।
अब जानें कैरेट के हिसाब से सोने का रेट पिछले हफ्ते कितना बदला
- 10 कैरेट यानी 41.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 38352 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 51 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
- 14 कैरेट यानी 58.3 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 49169 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 66 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
- 18 कैरेट यानी 75.0 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 60052 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 80 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
- 22 कैरेट यानी 91.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 65297 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 87 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
- 24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 65559 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 87 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के सभी शहरों के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
