
Gold and Silver rate : देकल अक्षय तृतीया है। वहीं एक दिन पहले ही सोना और चांदी का रेट एकदम से नीचे आ गया है। आइये जानते हैं कि आज सोना और चांदी कितना सस्ते हो गए हैं।
जानिए बाजार में आज सोने का क्लोजिंग रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज शाम सोने की कीमत 60191 रुपये रही। यह रेट आज सुबह 60446 रुपये था। इस प्रकार आज सोने में सुबह से शाम के बीच 255 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है।
वहीं सोना पिछले कारोबारी दिवस पर 60616 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 425 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
इसके अलावा आज चांदी का रेट 74773 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह रेट आज सुबह 74763 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुला था। इस प्रकार चांदी के रेट में आज सुबह से शाम के बीच 10 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।
वहीं चांदी का यह रेट पिछले कारोबारी दिवस को 75419 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 646 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।
जानें ऑलटाइम हाई से कितना नीचे है गोल्ड का रेट
सोने अपने ऑलटाइम हाई से 689 रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 13 अप्रैल 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 60880 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 1096 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 75869 रुपये का 13 अप्रैल 2023 को बनाया था।


एमसीएक्स में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज शाम सोने की 5 जून 2023 की फ्यूचर ट्रेड 478.00 रुपये की गिरावट के साथ 60,025.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की 5 मई 2023 की फ्यूचर ट्रेड 456.00 रुपये की गिरावट के साथ 75,045.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 18.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,986.47 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 25.15 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications