Gold Rate: इन दिनों गोल्ड का रेट तेजी से कम हो रहा है। बीते एक हफ्ते के दौरान सोना और चांदी का रेट तेजी से कम हुआ है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का गोल्ड का रेट कितना कम हुआ है। वहीं जानकारों की राय है कि सोने का रेट 2024 में काफी ऊपर जा सकता है। आइये जानते हैं कि जानकारों को सोने का रेट किस स्तर तक जाने की आशा है।
जहां तक 24 कैरेट सोने की बात है तो इसका रेट बीते शुक्रवार को 62390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं इस गोल्ड का रेट बीते सोमवार को 62707 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 317 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है।

वहीं चांदी का रेट भी बीते हफ्ते कम हुआ है। शुक्रवार का रेट बीते शुक्रवार को 71228 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। वहीं चांदी का यह रेट बीते सोमवार को 72140 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 912 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
जानिए सोने और चांदी का ऑल टाइम हाई रेट
सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1062 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 28 दिसंबर 2023 में बनाया था। उस दिन गोल्ड 63452 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। वहीं चांदी अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से 5706 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76934 रुपये का 30 नवंबर 2023 को बनाया था।
जानिए बीते हफ्ते किस कैरेट के गोल्ड का रेट कितना बदला
10 कैरेट यानी 41.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 36498 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 185 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
14 कैरेट यानी 58.3 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 46793 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 237 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
18 कैरेट यानी 75.0 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 57149 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 290 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
22 कैरेट यानी 91.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 62140 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 316 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 62390 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 317 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ।
वर्ष 2024 में कहां तक जा सकता है सोने का रेट
सराफा बाजार में तेजी का सिलसिला 2024 में भी जारी रह सकता है। जानकारों की मानें तो वायदा बाजार में सोने का रेट प्रति दस ग्राम 68000 रुपये का स्तर टच कर सकते हैं। ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के अनुसार सोने का रेट 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है। वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गोल्ड का रेट 67,000 रुपये तक जा सकते हैं। वहीं मोतीलाल ओसवाल ने अनुसार प्रति 10 ग्राम का भाव 66,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है। एसएमसी ग्लोबल ने सोने का रेट 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।


Click it and Unblock the Notifications