
Weekly change in gold and silver rates: बीता हफ्ता सोना और चांदी के रेट के लिए खराब रहा। बीते हफ्ते सोने से ज्यादा चांदी में गिरावट दर्ज की गई। आइये जानते हैं कि बीते हफ्ते सोना और चांदी कितना सस्ती हुई।
जहां तक गोल्ड रेट की बात है तो इसमें बीते हफ्ते गिरावट आई। बीते हफ्ते शुक्रवार को सोने का रेट 60964 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का यह रेट सोमवार को 61169 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से सोने का रेट बीते हफ्ते 204 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ।
जहां तक चांदी की बात है तो बीते हफ्ते इसमें काफी ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है। बीते हफ्ते शुक्रवार को चांदी का रेट 72040 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का रेट सोमवार को 76315 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से चांदी का रेट एक हफ्ते के दौरान 4275 रुपये प्रति किलो कम हो गया है।
जहां तक सोने के रेट की बात है तो देश की आजादी के वक्त यानी 1947 में सोने के रेट 88.62 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं 1947 को चांदी का रेट 107 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। वहीं अगर आज के रेट के हिसाब से देखा जाए तो 75 सालों में सोने के दाम 527 गुना बढ़ चुके हैं। यानी सोना आजादी के बाद से अब तक 52709 फीसदी महंगा हो चुका है।

वहीं चांदी आजादी के बाद से अब तक करीब 750 गुना महंगी हो गई है। 1947 में चांदी का रेट 107 रुपये किलो था, जो अब करीब 75,000 रुपये के स्तर पर आ चुका है।
वहीं अगर यह जानना हो कि भारत में सालभर में सोने की कितनी खपत है, तो जान लें कि यह खपत करीब 700 टन से लेकर 800 टन की है। इसमें से 1 टन सोने का उत्पादन भारत में होता है। इसके अलावा बाकी सोने का आयात किया जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications