सोने-चांदी खरीदने का शानदार मौका है। जल्द शादियों का सीजन शुरू होने वाला है तो अगर आप भी वेडिंग सीजन में सोना-चांदी खरीदना चाहते है तो आपके लिए राहत भरी खबर है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी खरीदने का शानदार मौका है। जल्द शादियों का सीजन शुरू होने वाला है तो अगर आप भी वेडिंग सीजन में सोना-चांदी खरीदना चाहते है तो आपके लिए राहत भरी खबर है। इस सप्ताह की बात करें सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सप्ताह सोना जहां सस्ता हुआ है, वहीं चांदी बंपर गिरावट आई है। बीते सप्ताह 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने का भाव 44500 रुपए के नीचे है वहीं चांदी की कीमत 66000 रुपए के करीब है। Gold ETF : निवेशकों का पसंद आ रहा गोल्ड में निवेश, फरवरी में हुआ 491 करोड़ रुपये का निवेश

5 दिन में गिरा सोने का भाव
इस सप्ताह 4 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। महाशिवरात्री के दिन बाजार बंद होने के कारण इस सप्ताह हम 4 दिनों के भाव का आकलन करेंगे। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत को 8 मार्च के बंद भाव से लेकर 12 मार्च तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है। सोने के हाजिर भाव में 187 रु की भारी गिरावट आई है जबकि चांदी 368 रु की तेजी आई। जबकि अगर ऑल टाइम हाई से बात करें तो सोना 11794 रुपये सस्ता हुआ जबकि चांदी में भी 9172 रु जबरदस्त गिरावट रही है।
सस्ता हुआ सोना, चांदी में बंपर गिरावट
8 मार्च सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 44725 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44519 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 65842 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 65473 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
9 मार्च मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 44363 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44644 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 65523 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66287 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
10 मार्च बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 44673 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44680 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66237 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66370 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
12 मार्च शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 44601 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 44332 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66480 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 65841 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
गोल्ड ऑल टाइम हाई से 11794 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 9172 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कल शुक्रवार को सोना 44332 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 65841 रुपये/ किलो ग्राम पर बंद हुआ है। ऐसे में देखे तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 11,794 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 9,172 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
सोने में गिरावट की बड़ी वजह
1. इंपोर्ट ड्यूटी में 2.5 प्रतिशत की कटौती का सीधा असर गोल्ड और सिल्वर मार्केट पर पड़ रहा है।
2. डॉलर इंडेक्स भी इन वजहों में से एक है। यह जब गिर रहा था तो सोने का रेट चढ़ रहा था। अब यह संभालता हुआ दिखाई दे रहा है। डॉलर इंडेक्स अब 91 पर आ गया है। इसका असर सोने के भाव पर पड़ रहा है।
3. यूएस में बांड यील्ड का बढ़ना है। यह अब 1.4 फीसद पर पहुंच गया है। जब बांड यील्ड का बढ़ना गोल्ड के लिए नेगेटिव होता है। महामारी को लेकर लोगों की चिंताएं अब कम हो रही हैं, इससे भी सोने के रेट में गिरावट है।
4. ईटीएफ में मुनाफवसूली
5. निवेश के लिहाज से सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सोने के बजाय लोगों ने पैसा थोड़ा जोखिम वाली जगहों पर लगाया है, जैसे कि बिटक्वान और इक्विटी। बिटक्वाइन और इक्विटी दोनों में इधर निवेशकों का रुझान बढ़ा है। गोल्ड और सिल्वर का रेश्यो कम हुआ है। चीन, सिंगापुर, हांगकांग में सोने की मांग बढ़ी है और भाव गिरने से घरेलू मार्केट में खरीदारी बढ़ेगी। वहीं चांदी 63000 से 71000 के बीच रह सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications