सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल जारी है। इस सप्ताह की बात करें सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सप्ताह सोना जहां सस्ता हुआ है, वहीं चांदी बंपर गिरावट आई है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल जारी है। इस सप्ताह की बात करें सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सप्ताह सोना जहां सस्ता हुआ है, वहीं चांदी बंपर गिरावट आई है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने का भाव 46000 रुपए वहीं चांदी की कीमत 69000 रुपए के करीब है। SBI Gold लोन के जान लें क्या है नियम और शर्तें, फायदे में रहेंगे

5 दिन में गिरा सोने का भाव
इस सप्ताह 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। सोने के भाव जबर्दस्त गिरावट देखने को मिली, वहीं चांदी में भी बदलाव देखने को मिला। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत को 22 फरवरी के बंद भाव से लेकर 27 फरवरी तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है। सोने के हाजिर भाव में 79 रु की गिरावट आई है जबकि चांदी 749 रु लुढ़की। जबकि अगर ऑल टाइम हाई से बात करें तो सोना 9556 रुपये सस्ता हुआ जबकि चांदी में भी 6392 रु जबरदस्त गिरावट रही है।
सस्ता हुआ सोना, चांदी में बंपर गिरावट
22 फरवरी सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 46546 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46649 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 69342 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 69370 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
23 फरवरी मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 46928 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46917 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 70511 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 69730 रुपये/ किलो ग्राम पर था
24 फरवरी बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 46792 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46838 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 69099 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 69226 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
25 फरवरी गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 46637 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46446 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 70179 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 70225 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
26 फरवरी शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 46151 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46570 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68395 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68621 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
गोल्ड ऑल टाइम हाई से 10000 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 6392 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कल शुक्रवार को सोना 46570 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 68621 रुपये/ किलो ग्राम पर बंद हुआ है। ऐसे में देखे तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 9,556 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 6,392 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
10000 रुपये तक सोना हो चुका है सस्ता
अगर आप सस्ता सोना खरीदने का इंतजार कर रहे है तो बता दें कि एक मार्च से आपके लिए सुनहरा मौका है। एक मार्च से सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेच रही है। यह सुनहरा मौका हाथ से जाने न दें, क्योंकि गोल्ड अपने ऑल टाइम हाई से करीब 10000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है, हालांकि यह गोल्ड फिजिकल रूप में नहीं मिलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए निर्गम मूल्य 4,662 प्रति ग्राम तय किया है। आरबीआई के अनुसार सरकार ने केंद्रीय बैंक के साथ विचार-विमर्श कर ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर निवेशकों को प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट देने का निर्णय किया है। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,6620 प्रति 10 ग्राम होगा। स्वर्ण बांड 2020-21 भारत सरकार की तरफ से जारी करता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications