ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे तो आज का दिन अच्छा है। आज बुधवार को सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखी गई।
नई दिल्ली: ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे तो आज का दिन अच्छा है। आज बुधवार को सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखी गई। विदेशों में पीली धातु में रही तेजी के बीच दिल्ली सरार्फा बाजार में ज्वैलर्स के पास डिमांड कम रहने के कारण सोने का भाव 150 रुपये टूटकर 39,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी का भाव 20 रुपये फिसलकर 46,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच करीब एक साल से जारी व्यापार युद्ध में तनाव बढ़ने से सोने में तेजी देखी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि यदि चीन के साथ इस मुद्दे पर समझौता नहीं होता है तो चीनी से आयातित और सामानों पर आयात शुल्क बढ़ाया जा सकता है। इससे सोना हाजिर आज 1.60 डॉलर चढ़कर 1,475.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। मंगलवार को भी इसमें करीब आधा फीसदी की तेजी रही थी। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,475.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर फिसलकर 17.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 150 रुपये उतरकर 39,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 39,300 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। वहीं, आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये की बढ़त के साथ 30,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। सोने के साथ चांदी में भी मामूली नरमी रही। चांदी हाजिर 20 रुपये की नरमी के साथ 46,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 127 रुपये टूटकर 44,721 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 910 रुपये और 920 रुपये प्रति इकाई पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम= 39,470 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम =39,300 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम= 46,250 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम= 44,721 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 910 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई =920 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम = 30,300 रुपये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
