सोने-चांदी के रेट में कल के बंद भाव के मुताबिक आज गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे शादियों के सीजन में आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे तो बढ़िया मौका है।
नई दिल्ली, अप्रैल 27। सोने-चांदी के रेट में कल के बंद भाव के मुताबिक आज गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे शादियों के सीजन में आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे तो बढ़िया मौका है। जल्द ही अक्षय तृतीया का त्योहार आने वाला है ऐसे में आप अभी सस्ते में सोना खरीद सकते है। आज बाजार खुलते वक्त सोना और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिला। लेकिन शाम को भी एक बार फिर से सुबह की तुलना सोना और सस्ता हुआ जबकि चांदी में हल्की तेजी के साथ बाजार बंद हुआ है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना 52000 के करीब चल रहा है। चांदी में 66000 रु के नीचे है। हालांकि इतने के बाद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से सस्ता चल रहा है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उच्चतम स्तर से सोना 4,386 रु सस्ता
शुक्रवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4,386 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक चला गया था।
चेक करें कितना सस्ता हुआ आज
119 रु गिरावट होकर 51749 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 26 अप्रैल को सोना 51993 पर बंद हुआ था। आज 27 अप्रैल को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 125 रु गिरावट होकर 51868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 119 रु गिरावट होकर 51749 रुपये पर बंद हुआ।
43 रु तेजी होकर 65277 रु पर बंद हुई चांदी
बीते करोबारी दिन 26 अप्रैल को चांदी 65597 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 27 अप्रैल को जबकि चांदी 363 रुपये तेजी होकर 65234 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 43 रु तेजी होकर 65277 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड सुबह का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51868 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47511 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38901 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 65234 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड शाम का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51749 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51542 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47402 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38812 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 65277 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोने में निवेश आगे भी फायदेमंद रहेगा
आईआईएफएफल के उपाध्यक्ष (कमोडिटी एवं करेंसी) अनुज गुप्ता ने हिन्दुस्तान को बताया कि आईएमएफ द्वारा वैश्विक आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने पर निवेशकों का भरोसा एक बार फिर बढ़ा है। इसके अलावा रूस-यूक्रेन विवाद और भारत में विवाह सीजन में मांग तेज होने से भी सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। गुप्ता का कहना है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए सोना दीवाली तक 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। उनका कहना है कि इसमें बड़ी गिरावट की फिलहाल कोई आशंका नहीं दिखाई दे रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications