नयी दिल्ली। फेस्टिव सीजन में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज फिर से सोने के दाम गिर गए। हालांकि चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोने के रेट की बात करें तो पिछले 4 दिनों में तीसरा मौका रहा जो सोना सस्ता हुआ है। बता दें कि आज सर्राफा मार्केट की शुरुआत बढ़ोतरी के साथ हुई थी, मगर धीरे-धीरे सोने के दाम गिरते दिखे। फेस्टिव सीजन अगर आपका इरादा सोने खरीदने का है तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। आइए जानते हैं सोने के रेट कहां तक गिरे हैं। साथ ही इस खबर में जानेंगे कि आज चांदी कितनी महंगी हुई।
कितने घटे सोने के दाम
जैसा कि ऊपर बताया गया कि सोने के दाम पिछले चार में से तीन दिन गिरे हैं। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमतें 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 50,677 रु पर आ गई। एमसीएक्स से उलट वायदा बाजार में सोने का रेट में स्थिर रहा। मगर सोने के फ्यूचर रेट में भी कमी आई। दूसरी तरफ चांदी का रेट 1 फीसदी बढ़ा। आज चांदी का रेट प्रति 1 किलो 61,510 रु पर पहुंच गया।
सोने के इंटरनेशनल रेट
एमसीएक्स पर सोने के रेट गिरे तो दूसरी ओर वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें बढ़ीं। वैश्विक बाजार में सोने का रेट प्रति औंस 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,882 डॉलर पर पहुंच गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में बहुत नया राहत पैकेज घोषित किया जाएगा, जबकि अमेरिकी करेंसी डॉलर में कमजोरी की संभावना बरकरार है। 3 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हैं और फेडरल रिजर्व की बैठक भी होने वाली है। इन सभी फैक्टर्स को देखते हुए निवेशक सतर्क हैं, जिसका असर सोने के दामों पर भी पड़ा है।
सोने की मांग घटी
मालूम हो कि दुनिया भर में सोने की मांग घट गई है। इस बात का खुलासा वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्लूजीसी) की एक रिपोर्ट में हुआ है। वैश्विक स्तर पर 2020 की जुलाई-सितंबर तिमाही में सोने की मांग 19 फीसदी घट कर 892 टन रह गई। ये 2009 के बाद सोने की मांग में किसी भी तिमाही में दर्ज की गई सबसे बड़ी गिरावट है। ये 2009 की जुलाई-सितंबर तिमाही के बाद सबसे कम मांग भी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग 30 फीसदी लुढ़क गई है।
फेस्टिव सीजन में सोना
फेस्टिव सीजन में भारत में सोने की जम कर खरीदारी की जाती है। अगर आप इस समय सोना खरीदना चाहते हैं तो ये एक अच्छा मौका है। क्योंकि सोने की कीमतें अगस्त में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद काफी घटी हैं। आगे आर्थिक अनिश्चितता बने रहने के कारण सोने के दाम बढ़ सकते हैं। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो गोल्ड ईटीएफ पर जरूर विचार करें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
