नई दिल्ली, नवंबर 3। दिवाली से एक दिन पहले आज सोने की कीमतों में गिरावट दिखी है। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के दाम नीचे फिसले हैं। कल धनतेरस पर सोने की कीमतों में 150 रु की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी, मगर आज यह सस्ता हुआ है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही सोने के दाम 48000 रु के नीचे आ गए थे, जो अब भी बरकरार हैं। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी नीचे फिसले हैं। चांदी की कीमत आज की गिरावट के बाद 63000 रु के नीचे आ गई है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
03 नवंबर को सोने और चांदी के रेट
03 नवंबर बुधवार को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 324 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47839 रु से गिर कर 47512 रु पर आ गया। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से भी काफी कम है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1327 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 64208 रु से गिर कर 62881 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 322 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47322 रु और 22 कैरेट वाला सोना 297 रु सस्ता होकर 43521 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 243 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35634 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 189 रु फिसल कर 27795 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर के रेट
आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहें तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट कर सकते हैं। हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने का आयात
बता दें कि 1 तारीख को सरकार की तरफ से अक्टूबर महीने के कारोबारी आयात और निर्यात के आंकड़े जारी किए गए थे। ये मासिक आंकड़े होते हैं, जिनमें सोने के आयात से जुड़े आंकड़े भी पेश किए जाते हैं। अक्टूबर में देश का सोने का आयात 5.1 अरब डॉलर का रहा, जो एक साल पहले 2.49 अरब डॉलर था। यानी सालाना आधार पर सोने के आयात में 104.25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
अप्रैल-सितंबर में आयात
भारत में सोने का आयात अप्रैल-सितंबर 2020 की अवधि के मुकाबले 2021 की समान अवधि में 252 प्रतिशत बढ़कर 24 अरब डॉलर हो गया था। अकेले सितंबर में सोने का आयात बढ़कर 5.11 अरब डॉलर हो गया था, जो पिछले साल के इसी महीने में 60 करोड़ डॉलर से थोड़ा अधिक था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications