नई दिल्ली, सितंबर 7। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज सोने के दाम नीचे आए हैं। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी कमजोरी आई है। आज की गिरावट से सोने के दाम 47500 रु और चांदी के रेट 65000 रु के नीचे आ गए हैं। कल सोने और चांदी के दाम ऊपर चढ़े थे। जानते हैं सोने और चांदी के ताजा रेट।
07 सितंबर को सोने और चांदी के रेट
मंगलवार 07 सितंबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 56 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47534 रु से चढ़ कर 47478 रु पर पहुंच गया। हालांकि ये अभी भी अपने पिछले साल के 56200 रु के ऑल टाइम हाई से करीब 8800 रु कम है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 165 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 64957 रु से गिर कर 64792 रु पर आ गए।
बाकी कैरेट सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 56 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47288 रु और 22 कैरेट वाला सोना 51 रु सस्ता होकर 43541 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 42 रु गिरा और यह प्रति 10 ग्राम 35609 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 32 रु गिर कर 27807 रु पर पहुंच गया।
जानिए अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
आपका सोना कितना शुद्ध है यह जानें
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।
आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है
बता दें कि 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। जबकि 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है। इसके अलावा 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है। 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है। 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है। 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है। 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications