अगर आप सोना या फिर सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दूसरे दिन आज शुक्रवार को सोने का साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली, फरवरी 25। अगर आप सोना या फिर सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दूसरे दिन आज शुक्रवार को सोने का साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार की तेजी के बाद इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत में 1600 और चांदी के दाम में 2900 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। तो ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे है तो हमारी खबर आपके लिए ही है। वहीं जिन्होंने पहले से सोना खरीद रखा है उनके पास अमीर बनने का बढ़िया मौका है।

सर्राफा बाजार ने आज यानी शुक्रवार 25 फरवरी की शाम सोने-चांदी के रेट्स जारी कर दिए गए हैं। बीते कारोबारी दिन के मुक़ाबले आज सोने-चांदी के बंद भाव में जबरदस्त गिरावट हुई है। सोने-चांदी के दिनभर के भाव की बात करें तो सुबह बाजार खुलते वक्त भी कीमतों में कमी आई थी और तो शाम को भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह सोना 1,672 और चांदी 2,984 रुपये महंगी हो गई थी, जबकि शाम को सोना 201 रु गिरकर और चांदी 9 रुपये तेजी होकर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑलटाइम हाई से सोना 5332 और चांदी 14815 रुपये मिल रहा है सस्ता
वैश्विक स्तर पर गोल्ड की चमक बढ़ने के चलते आज शुक्रवार को 25 फरवरी घरेलू बाजार में सोने में जबरदस्त गिरावट आई है। बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 5,332 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 50667 रु प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई है इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 5,332 रुपए तक लुढ़क चुका है। जहां तक चांदी की बात है तो अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो रहा है। देखा जाए तो चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 14,815 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा।
गोल्ड रेट में आज रिकॉर्ड तेजी, चांदी में भी जबरदस्त उछाल
1,672 रुपये गिरकर खुला बाजार
बीते करोबारी दिन 24 फरवरी गुरुवार को सोना 52540 पर बंद हुआ था। आज 25 फरवरी को शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,672 रुपये गिरकर होकर 50868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 201 रु गिरकर 50667 रुपये पर बंद हुआ।
2,298 रुपये गिरावट होकर खुला बाजार
बीते करोबारी दिन 24 फरवरी गुरुवार को चांदी 68149 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 25 फरवरी को शुक्रवार को जबकि चांदी 2,984 रुपये गिरावट होकर 65165 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 9 रु तेजी होकर 65174 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50868 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50664 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46595 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38151 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 65165 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications