आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है।
नई दिल्ली: आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, मंगलवार को सोने के भाव में 130 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत 38,550 रुपये रह गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने के भाव में यह गिरावट आई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोमवार को सोने की कीमत 38,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज हुई है। चांदी में मंगलवार को 90 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। भाव में इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 45,080 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि चांदी सोमवार को 45,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी आने के कारण चांदी की कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है। भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 130 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली है। पटेल ने कहा कि सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट आने के चलते सोने की कीमत में यहां भी गिरावट देखने को मिली है। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना मंगलवार को न्यूयॉर्क में गिरावट के साथ 1,453 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। बता दें कि यूएस-चाइना ट्रेड डील में सकारात्मक रुख के चलते सोने की कीमतों में इस महीने गिरावट का दौर देखा जा सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications