आज सोने और चांदी की कीमतों में दूसरे दिन इजाफा देखने को मिला। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 50 रुपए चमककर 41,020 रुपए
नई दिल्ली: आज सोने और चांदी की कीमतों में दूसरे दिन इजाफा देखने को मिला। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 50 रुपए चमककर 41,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 100 रुपए की बढ़त में 47,450 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। स्थानीय स्तर पर सोने-चांदी के भाव लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं। एक दिन पहले सोने और चांदी की कीमत में 150 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना चांदी
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.70 डॉलर की गिरावट में 1,555.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध पर पहले चरण का समझौता होने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,554.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.05 डॉलर फिसलकर 17.94 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आठ ग्राम गिन्नी की कीमत बढ़ी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चढ़कर 41,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 40,850 रुपए प्रति दस पर ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए की बढ़त में 30,800 रुपए के भाव बिकी। चांदी हाजिर भी 100 रुपए की चमककर में 47,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 130 रुपए की तेजी के साथ 46,240 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 41,020 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 40,850 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 47,450 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 46,240 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,800 रुपए
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
