आज सोने और चांदी के दामों में जोरदार उछाल देखने को मिला।
नई दिल्ली: आज सोने और चांदी के दामों में जोरदार उछाल देखने को मिला। विदेशों में सोने के दामों में आई तेजी के कारण दिल्ली सरार्फा बाजार में बुधवार को सोना 525 रुपये उछलकर एक महीने के उच्चतम स्तर 39,795 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी दो दिन की नरमी से उबरती हुई 800 रुपये की छलांग लगाकर करीब एक महीने के उच्चतम स्तर 46,400 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई।

अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में आज धातुओं के भाव
विदेशों में सोना मंगलवार को 7 नवंबर के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया जिससे आज स्थानीय बाजार खुलते ही इसके दाम चढ़ गये। सोना हाजिर 0.90 डॉलर टूटकर 1,475.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 3.20 डॉलर की गिरावट में 1,481.20 डॉलर प्रति औंस रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध पर समझौते में देरी के संकेत से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि हो सकता है कि अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले यह समझौता न हो। इसके बाद सोने में तेजी देखी गयी। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 17.12 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना चांदी आज
वहीं स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 525 रुपये की बढ़त के साथ 05 नवंबर के बाद के उच्चतम स्तर 39,795 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,625 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये की बढ़त में 30,300 रुपये पर पहुंच गयी। चांदी हाजिर 800 रुपये चमककर 46,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी जो 07 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा भी 800 रुपये उछलकर 44,950 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति इकाई पर पहुंच गये।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज सोने और चांदी के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम= 39,795 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम =39,625 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम=46,400 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम=44,950 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 920 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई= 930 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम= 30,300 रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
