Buy or sell Gold now: सोने के रेट में पिछले हफ्ते भारी तेजी दर्ज हुई है। ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल है कि सोना और चांदी को इस रेट पर खरीदा जाए या बेच कर मुनाफा कमाया जाए। आइये जानते हैं कि बीते एक हफ्ते में सोना कितना महंगा हुआ और 2024 में सोने और चांदी का रेट कहां तक जा सकता है।
जहां तक गोल्ड के रेट की बात है तो यह बीते शुक्रवार को 62816 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का रेट बीते सोमवार को 62224 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से सोने का रेट पूरे हफ्ते के दौरान 592 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है।

वहीं चांदी के रेट में भी बीते हफ्ते तेजी दर्ज हुई है। बीते शुक्रवार को चांदी का रेट 69898 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। वहीं चांदी का रेट बीते सोमवार को 69449 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से बीते हफ्ते चांदी का रेट 449 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ।
सोने के रेट का ऑलटाइम हाई 28 दिसंबर 2023 में बना था। उस दिन सोना 63452 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। इस प्रकार से सोना अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से 636 रुपये सस्ता बिक रहा है। वहीं चांदी का ऑलटाइम हाई रेट 76934 रुपये का 30 नवंबर 2023 को बना था। इस प्रकार से चांदी अपने सबसे महंगे स्तर से इस वक्त 7036 रुपये किलो सस्ती बिक रही है।
अब जानिए 2024 में कहां तक जाएगा सोने का रेट
- कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के निदेशक ज्ञानशेखर त्यागराजन के अनुसार सोना 2024 के दौरान 70,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर भी दिखा सकता है।
- ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन सैयाम मेहरा के अनुसार सोने की कीमत 2024 में 68,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक का स्तर दिखा सकती है।
- ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के अनुसार सोने का रेट 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है।
- एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गोल्ड का रेट 67,000 रुपये तक जा सकते हैं।
- मोतीलाल ओसवाल ने अनुसार प्रति 10 ग्राम का भाव 66,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
- एसएमसी ग्लोबल ने सोने का रेट 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
जानिए 2024 में चांदी का रेट कहां तक जा सकता
जानकारों के अनुसार 2024 में चांदी का रेट 85,000 रुपये से लेकर 88,000 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर भी दिखा सकता है।
अब जानें कैरेट के हिसाब से सोने का रेट पिछले हफ्ते कितना बदला
- 10 कैरेट यानी 41.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 36747 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 346 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 14 कैरेट यानी 58.3 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 47112 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 444 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 18 कैरेट यानी 75.0 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 57540 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 543 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 22 कैरेट यानी 91.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 62564 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 589 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 62816 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 592 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के सभी शहरों के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
