नई दिल्ली, मई 14। देश में सोने के दाम अक्षय तृतीया के दिन सोने के दाम में गिरावट दर्ज हुई है। आज सोना की कीमतों में 73 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। 24 कैरेट की शुद्धता वाला सोना 47365 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव चल रहा है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर क्या हैं रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47697 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47506 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43690 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35773 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।

जानें चांदी की कीमत
चांदी की कीमत पर नजर डालें, तो यह आज 1043 रुपये की गिरावट के साथ बिक रही है। चांदी का आज का रेट 70948 रुपये प्रति किलो से घटकर 69905 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
अक्षय तृतीय पर ऐसे खरीदें घर बैठे सोना
देश के ज्यादातर शहरों में लॉकडाउन है। ऐसे में भी अगर आप चाहें तो घर बैठे सोना और चांदी खरीद सकते हैं। ऐसे में आप डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। इसके तहत कंपनियां आपको घर पर बैठे-बैठे सोना खरीदने की सुविधा देती हैं। कई ज्वैलर्स तो ऑनलाइन खरीद पर ऑफर भी दे रहे हैं। अगर आप यहां से सोना खरीदते हैं, तो इसकी डिलीवरी घर तक भी हो जाएगी।
गोल्ड ईटीएफ भी खरीद सकते हैं
सोने के खरीदने का एक और विकल्प है गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ। ईटीएफ में निवेश बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के जरिए किया जा सकता है।
वॉलेट से भी खरीद सकते हैं सोना
अगर आप अपने मोबाइल फोन पर डिजिटल वॉलेट चलाते हैं, तो उनसे भी सोना खरीदा जा सकता है। आजकल गूगल पे, फोन पे, पेटीएम जैसे वॉलेट गोल्ड खरीदने की आसान सुविधा मिल रही है। जैसे आप अपने डीमैट में सोना खरीदते हैं, वैसे ही आप वॉलेट से भी सोना खरीद सकते हैं। यह सोना डिजिटल रूप में मिलता है। इसे बाद में आप बेच भी सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
