
Gold and Silver rate : आज गोल्ड और चांदी को लेकर देश में साल का अंतिम थोक कारोबारी दिवस है। शनिवार और रविवार को गोल्ड और चांदी का थोक कारोाबर नहीं होता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आज सोना और चांदी का रेट कितना बढ़ा।
जानिए बाजार में आज सोने का क्लोजिंग रेट
बाजार में आज सोने की कीमत इस प्रकार रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी सोने के रेट के अनुसार आज शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 54867 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई। वहीं यह रेट आज सुबह 54935 रुपये प्रति ग्राम था। इस प्रकार आज सोने में सुबह से शाम के बीच 68 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं सोना पिछले कारोबारी दिवस पर 54651 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 216 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा आज चांदी का रेट 68092 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह रेट आज सुबह 68520 प्रति किलो के स्तर पर खुला था। इस प्रकार चांदी के रेट में आज सुबह से शाम के बीच 428 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं यह रेट पिछले कारोबारी दिवस को 67840 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 252 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई।

जानें ऑलटाइम हाई से कितना नीचे है गोल्ड का रेट
सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1,333 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 6,908 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 75,000 रुपये का अप्रैल 2011 में बनाया था।
एमसीएक्स में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज शाम सोने की फरवरी 2023 की फ्यूचर ट्रेड 31.00 रुपये की गिरवाट के साथ 54,940.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की मार्च 2023 की फ्यूचर ट्रेड 307.00 रुपये की गिरावट के साथ 69,460.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 2.45 डॉलर की तेजी के साथ 1,817.58 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 23.91 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
