सस्‍ता हुआ सोना-चांदी की कीमत, जानें आज का रेट

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमत में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत में 166 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

नई द‍िल्‍ली: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमत में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत में 166 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। कीमत में इस गिरावट से अब 10 ग्राम सोने का भाव 38,604 रुपये रह गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के चलते सोने की कीमत में यह गिरावट आई है। गौरतलब है कि शनिवार को सोना 38,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

Gold And Silver Rate Of Todays In India

जानकारी दें कि एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 166 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के चलते सोने के भाव में यह गिरावट आई है।

भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

वहीं, चांदी की बात करें, तो इसके भाव में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में सोमवार को 402 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट आई है। इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 45,178 रुपये रह गई है। गौरतलब है कि चांदी पिछले सत्र में 45,580 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी आने से चांदी की कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है।

उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना न्यूयॉर्क में गिरावट के साथ 1,458 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि यूएस-चाइना ट्रेड डील की संभावनाओं के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की हाजिर कीमतों के गिरावट के साथ 1,460 डॉलर प्रति औंस से नीचे रहने के कारण घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। यूएस-चाइना के बीच इस साल के अंत तक एक प्रारंभिक डील होने की रिपोर्टों के बीच वैश्विक शेयर बाजरों में भी सोमवार को उत्साह देखा गया है।

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+