Gold की कीमत इस हफ्ते लुढ़‍की, Silver के दाम में भी बड़ी गिरावट, चेक करें कितना हुआ सस्‍ता

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर चल रहा है। इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट्स में उतार-चढ़ाव का स‍िलस‍िला जारी रहा है।

नई द‍िल्‍ली, अप्रैल 2। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर चल रहा है। इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट्स में उतार-चढ़ाव का स‍िलस‍िला जारी रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह 28 मार्च से 1 अप्रैल के बीच में सोने-चांदी के रेट में भारी उतार-चढ़ाव रहा। अच्‍छी बात तो ये है कि सप्ताहभर में सोना-चांदी सस्ता हुआ है। सोने की कीमत 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर बनी हुई है। वहीं, चांदी का भाव बढ़कर 66 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप भी शादी-ब्याह के अवसर पर खरीदारी करने का मन बना रहे तो पहले सोने-चांदी का भाव जरुर चेक कर लें।

Gold And Silver Rate Of 5 days

बीते सप्‍ताह में सोने-चांदी में भारी ग‍िरावट
इस सप्‍ताह की बात करें तो प‍िछले 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को म‍िली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत 28 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्‍ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने के हाजिर भाव में 53 रु की ग‍िरावट आई है जबकि चांदी 703 रु की ग‍िरावट आई।

 बीते कारोबारी सप्‍ताह क्‍या रहा सोना-चांदी का हाल

बीते कारोबारी सप्‍ताह क्‍या रहा सोना-चांदी का हाल

सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी में भी तेजी
28 मार्च सोमवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 51653 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51691 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67782 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67592 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

29 मार्च मंगलवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 51509 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51347 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67344 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66933 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

30 मार्च बुधवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 51422 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51449 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67063 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67041 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

31 मार्च गुरुवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 51435 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51484 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 66581 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67041 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

1 अप्रैल शुक्रवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 51822 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 51638 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67173 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 66889 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

गोल्‍ड ऑल टाइम हाई से 4,432 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 8,835 रु लुढ़की

गोल्‍ड ऑल टाइम हाई से 4,432 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 8,835 रु लुढ़की

देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्‍त में बीते कारोबारी दिन यानी 1 अप्रैल को सोना 51822 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 67173 रुपये/ किलो ग्राम पर खुला था। ऐसे में देखे तो सोन-चांदी शाम के समय से अपने ऑल टाइम हाई कीमत से 4,432 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 8,835 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।

 गोल्‍ड खरीददारी के समय रखें इन बातों का ध्यान

गोल्‍ड खरीददारी के समय रखें इन बातों का ध्यान

ग्राहक सोना बहुत ध्यान से खरीदें। इस दौरान सोने की गुणवत्ता का ध्यान बहुत जरूरी है। कस्टमर हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

 24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध

24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध

आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।

किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी

 ऐप से चेक करें सोने की शुद्धता

ऐप से चेक करें सोने की शुद्धता

बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईसी केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं। इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+