
Gold and Silver rate : देश में गोल्ड का खुदरा कारोबार तो देर शाम तक चलता रहता है, लेकिन थोक का कारोबार शाम को बंद हो जाता है। इस खबर गोल्ड और चांदी क्लोजिंग रेट के अलावा देश के प्रमुख शहरों के रेट भी बताए जा रहे हैं।
जानिए बाजार में आज सोने का क्लोजिंग रेट
बाजार में आज सोने की कीमत इस प्रकार रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी सोने के रेट के अनुसार आज शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 55666 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई। वहीं यह रेट आज सुबह 55712 रुपये प्रति ग्राम था। इस प्रकार आज सोने में सुबह से शाम के बीच 46 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं सोना पिछले कारोबारी दिवस पर 55957 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 291 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
इसके अलावा आज चांदी का रेट 63446 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह रेट आज सुबह 63104 प्रति किलो के स्तर पर खुला था। इस प्रकार चांदी के रेट में आज सुबह से शाम के बीच 342 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। वहीं यह रेट पिछले कारोबारी दिवस को 64331 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 885 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।
जानें ऑलटाइम हाई से कितना नीचे है गोल्ड का रेट
सोने अपने ऑलटाइम हाई से 3,216 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 2 फरवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 11,554 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 75,000 रुपये का अप्रैल 2011 में बनाया था।

एमसीएक्स में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज शाम सोने की 5 अप्रैल 2023 की फ्यूचर ट्रेड 81.00 रुपये की गिरावट के साथ 55,351.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की मार्च 2023 की फ्यूचर ट्रेड 183.00 रुपये की गिरावट के साथ 63,250.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 1,811.70 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 20.71 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications