
Gold and Silver rate : नए साल पर लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी का रेट बढ़ा है। देश में गोल्ड का खुदरा कारोबार तो देर शाम तक चलता रहता है, लेकिन थोक का कारोबार शाम को बंद हो जाता है। इस खबर गोल्ड और चांदी क्लोजिंग रेट के अलावा देश के प्रमुख शहरों के रेट भी बताए जा रहे हैं।
जानिए बाजार में आज सोने का क्लोजिंग रेट
बाजार में आज सोने की कीमत इस प्रकार रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी सोने के रेट के अनुसार आज शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 55581 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई। वहीं यह रेट आज सुबह 55702 रुपये प्रति ग्राम था। इस प्रकार आज सोने में सुबह से शाम के बीच 121 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं सोना पिछले कारोबारी दिवस पर 55163 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 418 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा आज चांदी का रेट 69227 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह रेट आज सुबह 69659 प्रति किलो के स्तर पर खुला था। इस प्रकार चांदी के रेट में आज सुबह से शाम के बीच 432 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं यह रेट पिछले कारोबारी दिवस को 68349 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 878 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई।

जानें ऑलटाइम हाई से कितना नीचे है गोल्ड का रेट
सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 619 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 5,773 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 75,000 रुपये का अप्रैल 2011 में बनाया था।
एमसीएक्स में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज शाम सोने की फरवरी 2023 की फ्यूचर ट्रेड 322.00 रुपये की तेजी के साथ 55,500.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की मार्च 2023 की फ्यूचर ट्रेड 962.00 रुपये की तेजी के साथ 70,533.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
किसी भी शहर का सोना और चांदी का लेटेस्ट रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 4.06 डॉलर की तेजी के साथ 1,833.29 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.16 डॉलर की तेजी के साथ 24.25 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।

More From GoodReturns

Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट

Gold Price Today: शनिवार को भी सोने के दाम में गिरावट जारी! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट क्या है

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव, जानिए 9 जुलाई को क्या है 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 जुलाई को भी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव! सोना अभी खरीदे या इंतजार करें?

Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह

Gold Price Today: रविवार को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Crash: Trump के ऐलान से Gold-Silver में बड़ा तूफान! अब क्या करें निवेशक?

Gold और Silver को Trump ने दिया झटका, Precious Metals Crash! सोना-चांदी और टूटेगा?

Silver Price Today: 13 जुलाई को चांदी के कीमत में भयंकर गिरावट! खरीदने से पहले जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Multi Asset Fund: Market Crash में भी बचाएगा पैसा? समझें Multi Asset Allocation Fund का पूरा खेल

Kalyan Jewellers Share Price: बिकवाली के माहौल में भी 4% चढ़ा शेयर, Citi ने दोहराई 'Buy' रेटिंग



Click it and Unblock the Notifications