आज गुरुवार को सोने-चांदी की चमक बढ़ी है। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी और स्थानीय जेवराती ग्राहकी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 80 रुपए चमककर 40,350 रुपए प्रति दस ग्राम
नई दिल्ली: आज गुरुवार को सोने-चांदी की चमक बढ़ी है। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी और स्थानीय जेवराती ग्राहकी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 80 रुपए चमककर 40,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 200 रुपए मजबूत होकर 47,650 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। जबकि कल साल के पहले दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग उतरने से सोने के दाम 100 रुपए लुढ़ककर 40,270 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए। चांदी की कीमत ने भी 650 रुपए का गोता लगाते हुए 47,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी की कीमत
वैश्विक स्तर पर डॉलर की चमक घटने से सोना हाजिर 2.98 डॉलर चढ़कर 1,519.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,522.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही नरमी से पीली धातु मजबूत हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर चमककर 17.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आठ ग्राम सोने की गिन्नी की कीमत रही स्थिर
स्थानीय बाजार में ग्राहकी आने से सोना स्टैंडर्ड 80 रुपए चमककर 40,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 40,180 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,500 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 200 रुपए की तेजी के साथ 47,650 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी। चांदी वायदा 139 रुपए की मजबूती में 46,680 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 930 रुपए और 940 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 40,350 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 40,180 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 47,650 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 46,680 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 930 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 940 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,500 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications