आज सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 325 रुपए चमककर 41,920 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
नई दिल्ली: आज सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 325 रुपए चमककर 41,920 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। यह 08 जनवरी के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। चांदी की कीमत भी 650 रुपए चमककर 47,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि बीते दो दिनों में सोने के दाम में 375 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी चमके
विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.1 प्रतिशत चमककर 1,578.95 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को फेड के बयान के बाद इसमें 0.7 फीसदी की तेजी रही थी। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा 9.30 डॉलर मजबूत होता हुआ 1,585.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने से शेयर बाजारों में गिरावट रही। इससे पीली धातु के दाम बढ़े हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.17 डॉलर चमककर 17.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोना आज तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 325 रुपए चमककर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 41,920 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 41,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,800 पर अपरिवर्तित रही। चांदी हाजिर 650 रुपए की मजबूती के साथ 47,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी 498 रुपए की बढ़त में 46,012 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 41,920 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 41,850 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 47,450 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 46,012 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 30,800 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications