सोमवार को सोने-चांदी के कीमतों में जबरदस्त उछाल रहा है।
नई दिल्ली: सोमवार को सोने-चांदी के कीमतों में जबरदस्त उछाल रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसियशन की वेबसाइट (ibjarates.com) वेबसाइट के अनुसार सोमवार को हॉलमार्क 999 वाले 10 ग्राम सोने के भाव 40, 962 रुपये पर खुला। सोने के रेट में 535 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को यह 40, 153 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी सोमवार को शुक्रवार के मुकाबले 995 रुपये चढ़कर 47140 रुपये पर बिक रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को निकली ये रेट सराफा बाजार की नहीं है। सोना और चांदी के जेवर के भाव इससे अलग हो सकते हैं।

आज वैश्विक बाजारों में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। इस बीच बाजार को पॉजिटिव रेसपोंस के चलते सटोरियों के अपनी बोलियां बढ़ाई है। इससे सोमवार को सोना वायदा भाव 228 रुपये तक बढ़कर 40,580 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सोने चांदी में बढ़ोतरी के तीन कारण रहे हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होकर खुलना, कोरोना वायरस के प्रभाव और शेयर बाजार में गिरावट से सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं वायदा बाजार में सोमवार के दिन चांदी के भाव 323 रुपये तक बढ़ गए हैं। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी के सौदों में चांदी वायदा का भाव 323 रुपये इजाफे के साथ 47,258 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 0.53 फीसदी से बढ़कर 1,586.50 डॉलर प्रति औंस रही है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमतें 0.48 फीसदी से बढ़कर 18.20 डॉलर प्रति औंस रही है। एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी सौदों के लिए सोना के वायदा कीमतें 228 रुपये बढ़कर 40,580 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
