सोना और चांदी के दामों में आज तेजी आई है। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच स्थानीय मांग में सुधार से दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना गुरुवार को 300 रुपये चमककर 41,370 रु प्रति दस ग्राम।
नई दिल्ली: सोना और चांदी के दामों में आज तेजी आई है। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच स्थानीय मांग में सुधार से दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना गुरुवार को 300 रुपये चमककर 41,370 रुपये प्रति दस ग्राम। वहीं दूसरी ओर चांदी 106 रुपये की बढ़त में 47,306 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

वहीं लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 5.05 डॉलर लुढ़ककर 1,555.95 डॉलर प्रति औंस रह गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.50 डॉलर की गिरावट में 1,555.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि नीतिगत दरों पर यूरोपीय केंद्रीय बैंक के बयान से पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण पीली धातु पर दबाव रहा। हालाँकि चीन में नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम नहीं हुआ है जिससे यह 1,550 डॉलर के ऊपर बना रहा। चांदी हाजिर 0.15 डॉलर टूटकर 17.69 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना की कीमत
जबकि स्थानीय बाजार में बुधवार की 400 रुपये की गिरावट के बाद आज सोने में तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 300 रुपये चमककर 41,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त के साथ 41,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,800 रुपये पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 106 रुपये की मजबूती के साथ 47,306 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। वहीं, चांदी वायदा 19 रुपये की गिरावट में 46,056 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति इकाई पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज ये रहा सोनो चांदी का दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम..... 41,370 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम .......41,200 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम.....47,306 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम.....46,056 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई .........970 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई........980 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम............30,800 रुपये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
