इस कारोबारी हफ्ते में सोने की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई। सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला।
नई दिल्ली: इस कारोबारी हफ्ते में सोने की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई। सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला। आज यानी 19 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 134 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51039 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी का भाव 1,922 रुपये की बढ़ोतरी आई। अभी सर्राफा बाजार में चांदी का रेट 62081 रुपये पर चल रहा है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50835 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46752 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38279 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62081 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
नौ सप्ताह से सोने के दाम में गिरावट
सोने के भाव लगातार नीचे गिर रहे हैं। कई सालों बाद सोने के दाम में इतनी गिरवाट आई है। लगभग पिछले नौ सप्ताह से सोने के दाम में गिरावट जारी है। अब तक सोना अगस्त के अपने सर्वोच्च प्राइस से लगभग 5500 रुपये तक सत्ता हो चुका है। अगस्त के पहले सप्ताह में सोने के भाव 56 हजार रुपये प्रति दस ग्राम को भी पार कर गए थे लेकिन अगस्त के ही चौथे सप्ताह से सोने में गिरावट आनी शुरू हो गई थी। सितंबर माह में अगस्त के भाव से 6 हजार रुपये तक गिरवाट पहुंच गई थी लेकिन फिर सोने चांदी के भाव में कुछ तेजी देखने को मिली हालांकि भाव में यह बढ़ोतरी अगस्त के बराबर नहीं थी। बाजार के विशेषज्ञों की मानें तो अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में सोने के दाम अभी और गिर सकते हैं। लेकिन दिवाली के समय सोने में तेजी आ सकती है। अगर आप सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी करना चाहते हैं तो अगले 20-25 दिन आपके फायदे के हो सकते हैं क्योंकि इस समय सोने में ग्राहकों को भारी डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहे हैं।
सोने में निवेश करने का एक अच्छा मौका
नवरात्रि आते ही त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। अब अक्टूबर से लेकर नवंबर में त्यौहारों की भरमार रहेगी और ऐसे में सोने की मांग भी बढ़ेगी और इसका साफतौर पर असर दाम पर देखने को मिलेगा। इसलिए बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में सोने के दाम में तेजी देखी जा सकती है इसलिए अभी सोने में निवेश करने का एक अच्छा मौका है जोकि आगे आने वाले चार से पांच महीने में भारी मुनाफा देगा। वहीं कुछ जानकारों की मानें तो नवंबर में दीपावली और धनतेरस जैसे बड़े त्योहारों की वजह से सोने की मांग में इजाफा हो सकता जिसके चलते सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी आएगी। इसलिए जो लोग सोने के खरीदारी करना चाहते हैं वे कुछ दिन रुक कर अक्टूबर माह के अंत में आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। बाजार के विशेषज्ञों का अनुमान है कि सोना अगले महीनें काफी लंबी उछाल लगा सकता है। जानकारों की मानें तो सोना 60 हजार रुपये के भाव तक भी पहुंच सकता है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो जारी रहेगा उतार-चढ़ाव
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सविर्सिज के जिंस शोध के उपाध्यक्ष नवनीत दमानी कहते हैं कि सोना ऊंचाई से गिरकर 50 हजार रुपये के दायरे में आया है, जबकि चांदी 60 हजार रुपये के दायरे में आ चुकी है। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में भी उतार चढ़ाव जारी रह सकता है। केडिया कैपिटल के डायरेक्टर अजय केडिया मानते हैं कि स्टिमुलस पैकेज ने शेयर बाजारों के लिए स्टेरॉयड का काम किया। इसी की वजह से शेयर बाजार में तेजी आई है, लेकिन इसे नेचुरल नहीं कहा जा सकता।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications