लगातार दूसरे दिन आज सोने चांदी के दामो में तेजी आई। विदेश में दोनों कीमती धातुओं में नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन इनमें तेजी देखी गई।
नई दिल्ली: लगातार दूसरे दिन आज सोने चांदी के दामो में तेजी आई। विदेश में दोनों कीमती धातुओं में नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन इनमें तेजी देखी गई। सोना 80 रुपए चमककर 41,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 154 रुपए की बढ़त में 47,460 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.75 डॉलर की गिरावट में 1,559.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

विदेशी बाजारों में सोना आज लुढ़का
फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा सात डॉलर लुढ़ककर 1,558.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी भी 0.05 डॉलर टूटकर 17.79 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन में फैले नोवेल कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वैश्विक महामारी घोषित न करने से एशियाई शेयर बाजारों में आज तेजी लौट आई। निवेशकों ने पूंजी बाजार में जोखिम उठाने का साहस दिखाया। इससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ और इसकी कीमतों में नरमी देखी गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आठ ग्राम गिन्नी की कीमत रही स्थिर
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 80 रुपए की बढ़त में 41,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 41,280 रुपए के भाव पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,800 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 154 रुपए चमककर 47,460 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 95 रुपए मजबूत होकर 46,151 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 41,450 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 41,280 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 47,460 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 46,151 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,800 रुपए
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications