दिवाली से पहले सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज सोने की कीमत चमकी है वहीं दूसरी ओर चांदी में भी मजबूती देखी गई है।
नई दिल्ली: दिवाली से पहले सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज सोने की कीमत चमकी है वहीं दूसरी ओर चांदी में भी मजबूती देखी गई है। सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 16 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 135 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 50798 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 1149 रुपये का बड़ा उछाल आया है। चांदी आज 61308 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50798 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50595 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46531 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38099 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 61308 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
वायदा कारोबार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में मामूली तेजी
वैश्विक स्तर पर मांग में कमी की वजह से प्रतिभागियों के सौदे घटाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने के दाम में कमी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 62 रुपये यानी 0.12 फीसद की गिरावट के साथ 50,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का भाव 50,712 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा था। सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट के सोने का भाव 126 रुपये की गिरावट के साथ 50,586 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था। हालांकि, बाद में इसकी कीमतों में थोड़ा सुधार देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 32 रुपये यानी 0.05 फीसद की तेजी के साथ 61,567 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाली चांदी का भाव 61,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी की कीमत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों की बात की जाए तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 2.50 डॉलर यानी 0.13 फीसद की तेजी के साथ 1,911.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। वहीं, हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 0.19 डॉलर यानी 0.01 फीसद की गिरावट के साथ 1,908.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। दूसरी ओर दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 0.22 डॉलर यानी 0.91 फीसद की तेजी के साथ 24.45 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.02 डॉलर यानी 0.10 फीसद की गिरावट के साथ 24.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications