सोना और चांदी की कीमते बढ़ने लगी है। कोरोना के कहर में भी आज सोना-चांदी की चमक बढ़ी है।
नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमते बढ़ने लगी है। कोरोना के कहर में भी आज सोना-चांदी की चमक बढ़ी है। मजबूत मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, इससे वायदा कारोबार में सोने का भाव 393 रुपए की तेजी के साथ 46 हजार 820 प्रति 10 ग्राम हो गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलीवरी के लिए सोना वायदा का भाव 315 रुपए या 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 46 हजार 742 प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 16 हजार 400 लॉट के लिए कारोबार हुआ। चांदी के भाव 354 रुपए बढ़कर 42 हजार 160 रुपए प्रति किलो रहा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.06 प्रतिशत बढ़कर 1746.40 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

80 हजार के पार जाएगा सोने का भाव
दुनिया भर में फैल चुके कोरोनावायरस के कारण शेयर बाजार और ब्रांड में गिरावट का माहौल बना हुआ है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों का अनुमान है कि अगले अक्षय तृतीया यानि 2021 के अंत तक सोना का दाम प्रति दस ग्राम 80,000 तक जा सकता है। मौजूदा हालातों को देखते हुए निवेशकों ने अब सोने में निवेश बढ़ा दिया है। इससे सोने की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। इस बीच बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज के एनालिटिक्स के अनुमान जताया है कि 2021 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत $3000 प्रति औंस तक जा सकती है।
अक्षय तृतीया बन सकता है नया रिकॉर्ड
वहीं सराफा व्यापारियों ने बताया कि सराफा बाजार में मंदी का दौर चल रहा है। सराफा व्यवसाय में मांग 30 से 40 फ़ीसदी तक बढ़ जाती है। वैवाहिक सीजन होने से लोग गहने ज्यादा बनाते हैं सराफा कारोबारी नवनीत अग्रवाल एवं संजीव गर्ग गांधी का कहना है कि सीजन आधा खराब हो गया। लॉकडाउन बढ़ता है तो व्यवसाय को काफी नुकसान होगा। ज्वेलरी बाजार में सीजनल मांग खत्म हो जाएगी। जबकि कुछ सराफा व्यापारियों का कहना है कि अक्षय तृतीया ऐसे समय में आ रही है, जब दुनियाभर में बंदी का संकट है ऐसे में इसका असर सोने की बिक्री पर देखा जाएगा। हालांकि डिजिटल क्षेत्र में कंपनियों द्वारा उठाए गए कदमों से बड़े झटके से बचने में मदद मिलेगी। लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में कम से कम 50 फ़ीसदी सोना चांदी के बिक्री में कमी आएगी।
1 रुपए का भी खरीद सकते हैं सोना
पेटीएम ने अपने ग्राहकों के लिए अक्षय तृतीया पर शानदार ऑफर पेश किया है। इसके तहत पेटीएम से सोना खरीदने की कोई न्यूनतम लिमिट नहीं है। 24 अप्रैल से ग्राहक पेटीएम द्वारा दिए जाने वाले इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं। पेटीएम ने कहा कि उन्होने गोल्ड की खरीददारी पर कोई न्यूनतम लिमिट तय नहीं की है। कंपनी ने कहा कि लोग पेटीएम ऐप से 1 रुपये तक का गोल्ड खरीद सकते हैं। पेटीएम से खरीदा गया सोना 99.99% शुद्ध है।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications