आज भी सोना-चांदी सस्ता हो गया। लॉकडाउन के बीच लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हो गया है। बुलियन मार्केट में सोने का हाजिर भाव आज यानी बुधवार को 45934 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
नई दिल्ली: आज भी सोना-चांदी सस्ता हो गया। लॉकडाउन के बीच लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हो गया है। बुलियन मार्केट में सोने का हाजिर भाव आज यानी बुधवार को 45934 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मंगलवार के मुकाबले आज सुबह सोने के भाव में 261 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। पीटीआई के मुताबिक मुंबई सर्राफा बाजार में चांदी 42050 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है तो वहीं सोना स्टैंडर्ड (Gold 99.5) का भाव बुधवार को 45750 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 10 ग्राम प्योर गोल्ड की कीमत 45934 रुपये है। वहीं मंगलवार को सोना 141 रुपये सस्ता होकर 46195 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका था। वहीं आज चांदी 999 के रेट में 400 रुपये उछाल देखने को मिला।

देश के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का भाव लेकर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट उनकी औसत कीमत अपटेड करती है। गोल्ड 999 की शुद्धता 99.99% होती है। हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंको में आपके सोने की शुद्धता का राज छुपा होता है। ध्यान रहे हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर 23 कैरेट सोने पर 958, वहीं 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कोरोना वायरस के कहर के बीच 3 मई तक जारी लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार बंद हैं। इस वजह से भले ही आम आदमी सोने की खरीददारी नहीं कर रहा, इसके बावजूद गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
