दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी रही। सोने की कीमतों में शुक्रवार को अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी रही। सोने की कीमतों में शुक्रवार को अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में शुक्रवार को 222 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से सोने का भाव 43,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों में नर्म रुख के चलते सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोना गुरुवार को पिछले सत्र में 43,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 60 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 48,130 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी 48,190 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी शुक्रवार को 222 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। पटेल ने बताया कि सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के कारण घरेलू बाजार में यह गिरावट आई है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारतीय रुपये की बात करें तो यह शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ खुला था। रुपये का हाजिर भाव शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले करीब 50 पैसे की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। पटेल ने बताया कि रुपये में गिरावट से सोने के भाव में अधिक गिरावट देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि निवेशकों द्वारा बॉन्ड्स जैसे अधिक सुरक्षित निवेश की तरफ रुख करने से सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय कीमतों को देखें, तो शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों ही गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहे थे। सोना 1,632 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 43,720 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम 43,550 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम 46,800 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 45,258 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई 960 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई 970 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम 31,200 रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
