नई दिल्ली, अगस्त 7। आज शनिवार को दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 1200 रु की तीखी गिरावट के साथ 45,750 रुपये पर आ गया है। जबकि राजधानी में 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 1320 रु गिर कर 49,900 रुपये पर आ गया। चेन्नई में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 1260 रुपये की गिरावट के साथ 44,000 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 1380 रुपये की गिरावट के साथ 48,000 रुपये पर है।
जानिए बाकी शहरों का रेट
कोलकाता में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 800 रुपये की गिरावट के साथ 46,500 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1900 रुपये की गिरावट के साथ 48,000 रुपये पर है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 45,700 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 1270 रुपये की गिरावट के साथ 46,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इस बीच, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली में चांदी का भाव 65,000 रुपये और चेन्नई में चांदी का भाव 71,700 रुपये है।
चेक करें कुछ और शहरों के दाम
हैदराबाद, बैंगलोर, केरल और विशाखापट्टनम में भी सोना सस्ता हुआ। बैंगलोर शहर में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम 1200 रु की गिरावट के साथ 43,600 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1310 रु गिर कर 47,570 रुपये पर आ गया। हैदराबाद में भी सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 43,600 रुपये (22 कैरेट) पर है, जिसमें 1200 रुपये की गिरावट आई है। वहीं 10 ग्राम 24-कैरेट सोना शहर में 1310 रु गिर कर 47,570 रुपये पर आ गया है।
इसलिए घटते-बढ़ते हैं सोने के दाम
क्या आप जानते है कि आखिर सोने और चांदी के रेट पेट्रोल और डीजल की तरह हर रोज क्यों बदलते हैं? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं। इसके कई कारण हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध शामिल हैं।
बॉन्ड में निवेश करने का मौका
सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2021-22 की पांचवीं किश्त सोमवार, 9 अगस्त, 2021 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रही है। पांचवीं किश्त निवेशकों के लिए 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच पांच दिनों की अवधि के लिए खुली रहेगी। इन बॉन्ड्स पर ब्याज का भुगतान किया जाता है। नॉन-फिजिकल फॉर्म में खरीदने के लिए यह बॉन्ड एक अच्छा ऑप्शन है।
कितने रेट पर मिलेगा सोना
आरबीआई के मुताबिक, गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की पांचवीं किस्त के लिए एक ग्राम सोने की कीमत 4,790 रु है। पांचवीं किश्त इश्यू डेट 17 अगस्त, 2021 निर्धारित की गई है। मौजूदा सीरीज के बाद गोल्ड बॉन्ड स्कीम एक बार फिर सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध होगी। निवासी भारतीय, हिंदू अविभाजित परिवार ट्रस्ट, विश्वविद्यालय और धर्मार्थ संस्थान इस गोल्ड बॉन्ड योजना में निवेश कर सकते हैं। ऑनलाइन निवेश करने पर आपको 50 रु की छूट मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications