आज सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में 51 रुपये की गिरावट गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: आज सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में 51 रुपये की गिरावट गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,688 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट और रुपये में मजबूती के चलते सोने के भाव में यह गिरावट देखने को मिली है। बता दें पिछले सत्र में सोना 40,739 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। नोटबंदी का फायदा उठाने वाले ज्वैलर्स मुश्किल में, शुरू हो गई कार्रवाई ये भी पढ़ें

चांदी में 472 रुपये की गिरावट
वहीं बुधवार को चांदी के रेट में भारी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में बुधवार को 472 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। अब चांदी का भाव 47,285 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें चांदी मंगलवार को 47,757 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी के कारण चांदी के भाव में यह गिरावट आयी है।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में भी बुधवार को 51 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रुपये में एक डॉलर के मुकाबले मजबूती के चलते सोने में यह गिरावट आई है। भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले 3 पैसे मजबूत होकर 71.18 पर ट्रेंड कर रहा था। क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के चलते रुपये में यह बढ़त देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोना 1,555 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
More From GoodReturns

Gold Price Outlook: क्या दिवाली तक ₹1.55 लाख पहुंचेगा सोना? जानिए Expert की बड़ी भविष्यवाणी

Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति



Click it and Unblock the Notifications