सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का रेट

नयी दिल्ली। आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को सोना 151 रु सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमतों में 571 रु की गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि आज बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतें नीचे आईं। देश भर के बाजारों में सोने और चांदी के दाम गिरावट के साथ शुरू हुए। यहां 151 रु की गिरावट 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में बताई जा रही है। आपको बता दें कि पिछले दिनों रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचने के बाद सोने और चांदी के दाम घटे हैं। हालांकि कोरोना संकट की शुरुआत से पहले के स्तरों के मुकाबले ये काफी ऊंचे स्तर पर हैं।

कहां पहुंचे सोने के रेट

कहां पहुंचे सोने के रेट

सोने के रेट की बात करें तो अलग-अलग कैटेगरी में 24 कैरेट वाले सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 51742 रु पर आ गया। 23 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 51535 रु पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट वाले सोने के रेट की बात करें तो ये भी घट कर प्रति 10 ग्राम 47396 रु पर आ पहुंचा है। आखिर में 18 कैरेट वाला सोना अब प्रति 10 ग्राम 38807 रु पर है। जैसा कि बताया गया है कि सोने के अलावा चांदी के दाम भी नीचे आए हैं। आज चांदी के रेट में 571 रु की गिरावट दर्ज की गई।

कहां तक घटा चांदी का भाव

कहां तक घटा चांदी का भाव

आज चांदी रेट 571 रु तक घटे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सोने के अलावा चांदी के रेट भी घटे। चांदी की कीमतों में 571 रु की कमी आई। कल की तुलना में आज चांदी का रेट प्रति किलो 66758 रु से गिर कर 66187 रु पर आ गया। ध्यान रहे कि इन दामों में जीएसटी चार्ज शामिल नहीं है। जहां तक इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट का सवाल है तो यहां 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट का एवरेज दाम बताया जाता है।

मंगलवार को महंगे हुए थे सोना-चांदी

मंगलवार को महंगे हुए थे सोना-चांदी

इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके पीछे असल कारण डॉलर की तुलना में रु का कमजोर होना था। कल सोने का रेट 399 रु की वृद्धि के साथ प्रति 10 ग्राम 51893 रु पर पहुंच गए थए। चांदी भी प्रति किलोग्राम 66758 रु के रेट पर पहुंच गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोने के रेट में आग और भी तेजी देखने को मिल सकती है। इसके पीछे जानकार अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता और कोरोना के बढ़ते मामलों का बवाला देते हैं। साथ ही भारत-चीन के बीच मौजूदा विवाद भी एक वजह है, जिससे सोना ऊपर जा सकता है।

कहां तक पहुंच सकता है सोना

कहां तक पहुंच सकता है सोना

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कुछ एक्सपर्ट्स के हवाले से कहा गया था कि सोने का भाव अगले एक साल के दौरान 68000 रु प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने के रेट प्रति औंस 2450 डॉलर तक जा सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने का मौजूदा रेट 2000 डॉलर प्रति औंस के करीब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+