आज साल के पहले दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग उतरने से सोने के दाम 100 रुपए लुढ़ककर 40,270 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए।
नई दिल्ली: आज साल के पहले दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग उतरने से सोने के दाम 100 रुपए लुढ़ककर 40,270 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए। चांदी की कीमत ने भी 650 रुपए का गोता लगाते हुए 47,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से इसके दाम में गिरावट देखी गई है। आपको बता दें कि मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली थी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दाम
विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही। सोना हाजिर 0.20 डॉलर की बढ़त में 1,517 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा भी 1.40 डॉलर चमककर 1,520 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 17.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना और चांदी
स्थानीय बाजार में कारोबार सुस्त रहा। आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग कमजोर रहने से सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए टूटकर 40,270 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी गत दिवस के 30,500 रुपए पर स्थिर रही। चांदी की औद्योगिक मांग कमजोर पडऩे से चांदी हाजिर 650 रुपये लुढ़ककर 47,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा भी 689 रुपए की गिरावट में 46,544 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 930 रुपए और 940 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 40,270 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 40,100 रुपए
चांंदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 47,450 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 46,541 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 930 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 940 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 30,500 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications