आज शुक्रवार को सोने-चांदी के रेट में बदलाव देखने को मिला। गुरुवार को सर्राफा बजारों में 578 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होने के बाद आज 24 कैरेट गोल्ड थोड़ा महंगा हुआ है।
नई दिल्ली: आज शुक्रवार को सोने-चांदी के रेट में बदलाव देखने को मिला। गुरुवार को सर्राफा बजारों में 578 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होने के बाद आज 24 कैरेट गोल्ड थोड़ा महंगा हुआ है। आज सुबह 49 रुपये की तेजी के साथ सोना 48357 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। गुरुवार को यह 48308 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं आज 23 कैरेट सोने का भाव भी 48 रुपये चढ़कर 48163 रुपये प्रति दस ग्राम पर है। जबकि, 22 कैरेट सोने का मूल्य अब 45 रुपये महंगा होकर 44295 और 18 कैरेट का 36268 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी अब 48594 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

सोना वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना की कीमत 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,011 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।एमसीएक्स में सोने के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 147 रुपये अथवा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,011 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 11,952 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोने के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 121 रुपये अथवा 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 6,939 लॉट के लिए कारोबार हुआ।श्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,786.10 डॉलर प्रति औंस था।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी वाायदा भी नरम
वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 179 रुपये की हानि के साथ 49,025 रुपये प्रति किग्रा रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 179 रुपये अथवा 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,025 रुपये प्रति किग्रा रह गयी जिसमें 9,986 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में, चांदी की कीमत 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.23 डॉलर प्रति औंस रह गई।
नए शिखर पर पहुंचा सोना
22 जून को सोने का हाजिर भाव एक नए रिकॉर्ड के साथ 48300 पर पहुंचा तो इसके बाद कई रिकॉर्ड बने और टूटे। अगले ही दिन यह फिर अपने सर्वोच्च शिखर से फिसल कर 48120 पर आ गया। एक दिन बाद ही यह 48575 का एक नया रिकॉर्ड बनाया और अगले दिन फिर फिसल कर 48137 पर आ गया। इसके बाद 29 जून सोमवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48600 पर पहुंच कर एक और रिकॉर्ड स्थापित किया, लेकिन अगले ही दिन सोना फिर फिसल गया। बुधवार को फिर सोना 48980 के नए शिखर पर पहुंचा और पिछले ट्रेंड के मुताबिक गुरुवार को फिर फिसल गया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
