जन्माष्टमी के दिन आज सोना-चांदी सस्ता हुआ। सोना-चांदी की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद में गिरावट का दौर जारी है।
नई दिल्ली: जन्माष्टमी के दिन आज सोना-चांदी सस्ता हुआ। सोना-चांदी की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद में गिरावट का दौर जारी है। पिछले कई दिनों से सोने के भाव में लगातार तेजी के बाद आज सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट आई है।

लेकिन आज मंगलवार को देश भर के सर्राफा बाजार में सोमवार के मुकाबले सोने के भाव में करीब 1,000 रुपये की कमी आई। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज 987 रुपये गिरकर 54528 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव 1,254 रुपये प्रति किलो नीचे 72,354 रुपये पर खुला।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने में आई बड़ी गिरावट
बता दें कि सोमवार के बाद मंगलवार को भी सोने की कीमत में गिरावट आई। मंगलवार को सोना लगभग 1000 रुपए की कमी आई। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज नीचे लुढ़क गया और सोने की कीमत 54528 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 54310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 49948 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 40896 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
चांदी की कीमत में गिरावट
मंगलवार को आज चांदी की कीमत में भी गिरावट का दौर जारी रहा। आज चांदी 1254 रुपए तक नीचे लुढ़क गया। चांदी का हाजिर भाव 1254 रुपए नीचे गिरकर 72354 रुपए पर पहुंच गया। कल जहां चांदी की कीमत 73608 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। आपको बता दें कि चांदी ने इस साल में अब तक 45 फीसदी का रिटर्न दिया है। चांदी की कीमत में तेजी सोने के मुकाबले तीन गुनी रही है। वैश्विक बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमत में आज गिरावट आई। सोने की वायदा कीमत की बात करें तो एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत में 0.63 फीसदी की गिरावट आई और सोना 54600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो एमसीएक्स पर चांदी वायदा 1 फीसदी गिरकर 74,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
सोने से अच्छी कमाई
सोने ने रुपये के रूप में हमेशा बेहतर लाभ दिया है। वर्ष 2001 के बाद से सोने ने प्रतिवर्ष 13 प्रतिशत लाभ दिया है। पिछले 15 वर्षों की बात करें, तो सोने ने प्रतिवर्ष 14.7 प्रतिशत का लाभ दिया है। पिछले 10 वर्षों में सोने ने प्रति वर्ष 10.1 प्रतिशत और पिछले पांच वर्षों में प्रति वर्ष 12.8 प्रतिशत का लाभ दिया है। इसलिए यह समझना आसान है कि पूंजी या बचत का एक हिस्सा स्वर्ण में ही लगता है। एक खूबी यह भी है कि इसमें निवेश से किसी का जीवन दांव पर नहीं लगता।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications