मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अनलॉक के बीच देश में ज्यादातर मॉल्स और रेस्टोरेंट्स खोले जा रहे हैं।
नई दिल्ली: मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अनलॉक के बीच देश में ज्यादातर मॉल्स और रेस्टोरेंट्स खोले जा रहे हैं। लॉकडाउन में रियायत का यही सिलसिला अब अन्य देशों में देखने के मिलने लगा है। इस बीच बाजारों में उम्मीद जगने लगी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के मजबूत संकेतों के चलते राष्ट्रीय राजधानी के हाजिर सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 348 रुपये उछाल के साथ 46,959 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में 0.88 फीसदी का उछाल देखा गया, जिसके बाद कीमतें 46,101 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गईं।

आज नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 45,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चेन्नई में ये कीमत 44,350 रुपए दर्ज की गई। वहीं मुंबई में सोने की कीमत 44,740 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं सोमवार को सिर्फ सोने की कीमतें ही नहीं बढ़ी हैं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है। वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 47,755 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। सर्राफा बाजार में भी चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और चांदी 47,440 रुपए प्रति किलो के स्तर पर जा पहुंची है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ी सोने-चांदी की कीमत
अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत की बात करें तो दोनों की ही कीमतों में तेजी आई है। सोमवार को वैश्विक बाजार में सोने में 10.60 डॉलर की बढ़त देखी गई, जिसके साथ ही इसकी कीमत 1693.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी 0.27 डॉलर की बढ़त के साथ 17.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही है।
दरअसल लॉकडाउन के बाद अधिकतर देशों में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं और इससे शेयर बाजार की रौनक धीरे-धीरे लौट रही है। इस वजह से निवेशकों का रुझान गोल्ड बाजार की ओर कम हो रहा है। चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने और दुनिया के केंद्रीय बैंकों की ओर से राहत पैकेज जारी किए जाने से इसकी कीमतों में उछाल दर्ज की गई थी। वैसे लॉकडाउन की वजह से शेयर बाजार को लगे झटके ने भी निवेशकों का गोल्ड की ओर रुझान बढ़ाया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह जोर नहीं पकड़ेंगी तब तक निवेशकों की गोल्ड में होल्डिंग नहीं घटेगी। वैसे भारतीय रिटेल बाजार में सोने की मांग अभी कम ही देखी जा रही है।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications