आज सोना खरीदारी करने का अच्छा मौका है। सोने के भाव में एक बार फिर गिरावट आई है। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है।
नई दिल्ली: आज सोना खरीदारी करने का अच्छा मौका है। सोने के भाव में एक बार फिर गिरावट आई है। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों सस्ता हो गए हैं।

आज यानी 23 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 309 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 51041 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 699 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी आज 62080 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51041 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50837 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46754 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38281 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62080 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने की वायदा कीमतों में मामूली तेजी
सोने की वायदा कीमतों में शुक्रवार को मामूली तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 44 रुपये यानी 0.09 फीसद की तेजी के साथ 50,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का भाव 50,766 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 34 रुपये यानी 0.07 फीसद की तेजी के साथ 50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। गुरुवार को फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 50,896 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 75 रुपये यानी 0.12 फीसद की गिरावट के साथ 62,540 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 62,615 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। हालांकि, मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी का भाव 75 रुपये यानी 0.12 फीसद की तेजी के साथ 64,177 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गुरुवार को मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 64,102 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी का भाव
वहीं ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 2.80 डॉलर यानी 0.15 फीसद की तेजी के साथ 1,907.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, हाजिर बाजार में सोने की कीमत 1.91 डॉलर यानी 0.10 फीसद की तेजी के साथ 1,906.02 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। कॉमेक्स पर दिसंबर 2020 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.02 डॉलर यानी 0.09 फीसद की तेजी के साथ 24.73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.07 डॉलर यानी 0.27 फीसद की गिरावट के साथ 24.64 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications