कोरोना वायरस को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन है। इस वजह से सोने का हाजिर बाजार बंद है लेकिन वायदा बाजार खुला है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन है। इस वजह से सोने का हाजिर बाजार बंद है लेकिन वायदा बाजार खुला है। इस सटोरियों की मांग वजह से बुधवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 567 रुपए बढ़कर 45,892 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, जून में सोने का कॉन्ट्रैक्ट 567 रुपए या 1.25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16,507 लॉट के कारोबार में 45,892 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

वहीं अगस्त डिलीवरी के लिए पीली धातु 540 रुपए या 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर 3,100 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर मांग के कारण मुख्य रूप से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 2.09 प्रतिशत बढ़कर 1,723 डॉलर प्रति औंस हो गया।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उधर कोरेना वायरस से उपजी स्थिति के दौरान घर में रहने से त्योहार मनाना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। अक्षय तृतीया, हिंदू कैलेंडर के सबसे शुभ दिनों में से एक है यह सौभाग्य, समृद्धि और भाग्य में बेहतरी लाने के लिए जाना जाता है। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन नियमों की वजह से सोने का शोरूम बंद है। उपभोक्ताओं के पास इस अवसर के लिए सोने की खरीद के लिए एक ऑनलाइन सुविधा के सिवा दूसरा रास्ता नहीं है।
सोने में निवेश का अच्छा मौका
रेलीगेयर कमोडिटी की वाइस प्रेसिडेंट सुंगधा सचदेवा के मुताबिक सोने की कीमत में तेजी के आसार है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत को अच्छा सपोर्ट मिलने वाला है। सोने के दाम में 1,670 प्रति औंस तक की तेजी है, जो आने वाले दिनों में 1,840 प्रति औंस तक पहुंच सकता है। अआगर आप सोने में निवेश के लिए सोच रहे हैं तो आप केंद्र सरकार के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। 20 अप्रैल से इस स्कीम की शुरुआत की गई है। आप घर बैठे इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications