नई दिल्ली, जून 19। दिल्ली के अलावा चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में आज सोने की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि के संकेत से सोने की कीमतें घट रही हैं। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 610 रु की गिरावट के साथ 46,390 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 480 रु की गिरावट के साथ 50,480 रुपये पर है। चेन्नई में सोने का रेट 44,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहां भी 22 कैरेट सोना 610 रुपये सस्ता हुआ। इसके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 660 रु गिर कर 48,590 रुपये पर आ गया है।
जानिए बाकी शहरों का रेट
कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 580 रु गिर कर 46,610 रु और 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 500 रु गिर कर 49,390 रुपये रह गया। वहीं महानगरीय शहर मुंबई में सोने के 22 और 24 कैरेट सोने के रेट 47,350 रु और 48,350 रु प्रति 10 हैं। वहां सोने के रेट नहीं गिरे। मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में चांदी के भाव 2700 रु की गिरावट के साथ 67,700 रुपये पर आ गए। जबकि चेन्नई में चांदी का रेट 74,100 रु पर बरकरार है।
क्यों बढ़ते घटते हैं सोने के रेट
सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने की रेट में उतार-चढ़ाव के कई कारण हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और ऐसे कई अन्य फैक्टर हैं, जो सोने के रेट को प्रभावित करते हैं। बता दें कि जानकारों के अनुसार सोने में निवेश जरूर किया जाना चाहिए।
बढ़ेंगे सोने के रेट
बता दें कि यदि आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये एक दम सही समय है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों में सोना करीब 2200 रु सस्ता हुआ है। अभी सोने में निवेश से ज्यादा रिटर्न की उम्मीद रहेगी। क्योंकि निकट भविष्ट में सोने की मांग बढ़ेगी। इसके पीछे देश में शादियों का सीजन है। दूसरे फेस्टिव सीजन से भी सोना ऊपर जाएगा। ऐसे में मांग के साथ सोना भी महंगा होगा।
सोना कितना शुद्ध है यह कैसे जानें
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
कितना कैरेट कितना शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है।
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है।
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है।
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है।
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है।
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है।
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications