आज 4 जून यानी गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शादी के सीजन के बीच अनलॉक भारत में अब धीरे-धीरे सर्राफा बाजार में रौनक आने लगी है।
नई दिल्ली: आज 4 जून यानी गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शादी के सीजन के बीच अनलॉक भारत में अब धीरे-धीरे सर्राफा बाजार में रौनक आने लगी है। इस हफ्ते सोने के भाव में लगातार नरमी का रुख है। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में भारी गिरावट रही है। 22 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का सोना सस्ता हुआ है। वहीं चांदी भी 655 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट उनकी औसत कीमत अपटेड करती है।

आज सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत में 404 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही सोना 46441 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी में 655 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के बाद अब 47640 रुपये पर आ गई है। 23 कैरेट सोना यानी गोल्ड 995 में 402 रुपये की नरमी देखी जा रही है। इसके साथ ही अब 23 कैरेट सोने की कीमत 46255 रुपये पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 370 रुपये घटकर 42540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इसमें जीएसटी नहीं लगा है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 52 रुपये की तेजी के साथ 46,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एमसीएक्स में सोना के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 52 रुपये अथवा 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 14,643 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 95 रुपये अथवा 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,229 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 5,381 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। हालांकि, न्यूयॉर्क में सोना 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,703.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 364 रुपये की गिरावट के साथ 48,090 रुपये प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में डिलिवरी वाले चांदी की कीमत 364 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,090 रुपये प्रति किग्रा रह गई। इसमें 11,460 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार, चांदी के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 379 रुपये यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,906 रुपये प्रति किग्रा रह गई। इसमें 1,246 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
