सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिली। आज बुधवार को सोने-चांदी की चमक थोड़ी फिकी पड़ी। गिरावट के बाद भी सोने का भाव 49000 रुपए के आंकड़े को पार है, वहीं चांदी की कीमत 65000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिली। आज बुधवार को सोने-चांदी की चमक थोड़ी फिकी पड़ी। गिरावट के बाद भी सोने का भाव 49000 रुपए के आंकड़े को पार है, वहीं चांदी की कीमत 65000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। सोमवार को 25 जनवरी को सोना 49416 पर बंद हुआ था। आज 27 जनवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में बुधवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 337 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49,079 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 104 रु की गिरावट के साथ 48975 रुपये पर बंद हुआ।

बात करें चांदी कि तो 25 जनवरी को चांदी 66703 पर बंद हुई थी। वहीं आज 27 जनवरी को जबकि चांदी के भाव में 749 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 65954 रु पर देखी गई है। जबकि शाम को 204 रु की गिरावट के साथ 65750 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 48882 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44956 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36809 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 65954 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
सोने एवं चांदी के वायदा भाव में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह पांच फरवरी, 2021 को डिलिवरी वाला सोना 270 रुपये यानी 0.55 फीसद सस्ता होकर 48,873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का दाम 49,143 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का रेट 252 रुपये यानी 0.51 फीसद की टूट के साथ 49,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 49,331 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:37 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 297 रुपये यानी 0.45 फीसद टूटकर 66,238 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, मई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 176 रुपये यानी 0.26 फीसद की गिरावट के साथ 67,095 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 67,271 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications