सोने और चांदी के भाव में आज बड़ा बदलाव आया है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी के भाव में आज बड़ा बदलाव आया है। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपये चमककर 41,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया और चांदी 100 रुपये उछलकर 48 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। बाजार में सोना स्टैंडर्ड 250 रुपये चमककर 41,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 41,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,800 रुपये के भाव पर स्थिर रही।

चांदी हाजिर 100 रुपये की बढ़त लेकर 48,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 74 रुपये की मजबूती के साथ 46,756 रुपये प्रति किलोग्राम बोला गया। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। एसबीआई ने करोड़ों ग्राहकों को फिर से दिया झटका, आरडी पर घटाई ब्याज दरें ये भी पढ़ें
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर सप्ताहांत पर बढ़कर 1,556.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.0 डॉलर की बढ़त लेकर 1,558.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 18.00 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज के सोने-चांदी का भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम..... 41,370 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम .......41,200 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम.....48,000 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम.....46,756 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई .........970 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई........980 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम............30,800 रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
