सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली तेजी देखने को मिली।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली तेजी देखने को मिली। दरअसल लीबिया में राजनीतिक संकट और चीन में नववर्ष के मौके पर सोने में खरीद और घरेलू ग्राहकी वजह से दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में ग्राहकी आने से सोने और चांदी की कीमत लगातार पांचवें दिन बढ़े। सोने के दाम 50 रुपए चमककर 11 जनवरी के बाद के उच्चतम स्तर 41,420 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। चांदी की कीमत भी 100 रुपए की बढ़त के साथ 48,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई जो 08 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आज सोना और चांदी में उछला
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.80 डॉलर चमककर 1,559.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे पहले कारोबार के दौरान यह 1,562.51 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंचा जो 10 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। वहीं, फरवरी का अमरीकी सोना वायदा 0.90 डॉलर टूटकर 1,559.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीनी नव वर्ष के मौके पर सोने की खरीद बढऩे से इसमें तेजी रही। इसके अलावा यमन पर सप्ताहांत पर हुए मिसाइल हमले का असर भी आज देखा गया। इस हमले के बाद सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण बढ़ा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की बढ़त में 18.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना और चांदी की चमक बढ़ी
वहीं स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चढ़कर 41,420 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 41,250 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए बढ़कर 30,900 रुपए हो गई। चांदी हाजिर 100 रुपए की बढ़त के साथ 48,100 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 39 रुपए चमककर 46,795 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 41,420 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 41,250 रुपए
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 48,100 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 46,795 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 30,900 रुपए
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications