सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के भाव में अच्छा-खासा उछाल आया है।
नई दिल्ली: सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के भाव में अच्छा-खासा उछाल आया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने के भाव में 109 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। इस तेजी से अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,894 पर आ गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में कमजोरी के चलते सोने के भाव में यह उछाल आया है। गौरतलब है कि गुरुवार को सोना 38,785 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया है कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी शुक्रवार को 109 रुपये की तेजी आई है। उन्होंने बताया कि भाव में यह तेजी रुपये में कमजोरी के चलते आई है। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार को रुपये में डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट देखी जा रही थी। शुरुआती कारोबार में रुपया एक डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 71.15 पर कारोबार कर रहा था।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने के साथ ही चांदी में भी शुक्रवार को अच्छी-खासी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 338 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। इस तेजी से एक किलोग्राम चांदी का भाव 45,786 रुपये हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 45,448 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी के भाव में यह तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोने और चांदी का भाव लगभग स्थिर बना हुआ है। सोने का भाव शुक्रवार को न्यूयॉर्क में 1,478 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 39,370 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम 39,200 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम 45,700 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 44,693 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई 910 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई 920 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम 30,200 रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
