सोने-चांदी के हाजिर भाव में आज बदलाव देखने को मिला। मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोने के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली।
नई दिल्ली: सोने-चांदी के हाजिर भाव में आज बदलाव देखने को मिला। मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोने के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली। आज 10 ग्राम सोने का भाव 167 रुपये की तेजी के साथ 51,185 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी का भाव 704 रुपये की बढ़त के साथ 65,721 रुपये पर खुला। SBI Gold Loan : किसानों को दे रहा सस्ता कर्ज, जानिए फायदे ये भी पढ़ें

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51185 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46885 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38389 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 65721 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी
अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.21 फीसद या 4.00 डॉलर की बढ़त के साथ 1,938.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.14 फीसद या 2.63 डॉलर की गिरावट के साथ 1,931.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर मंगलवार सुबह चांदी की वायदा कीमत 1.55 फीसद या 0.41 डॉलर की बढ़त के साथ 27.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.36 फीसद या 0.10 डॉलर की बढ़त के साथ 26.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
सोने की कीमत में 10% तक की गिरावट दर्ज
वहीं 1 महीने के भीतर सोना 5500 रुपए तक नीचे लुढ़क गया है। 7 अगस्त से लेकर अब तक सोने की कीमत में 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। मांग की कमी के साथ-साथ निवेशकों के उत्साह में आई कमी के चलते सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के भाव में बीते हफ्ते 800 रुपए से अधिक की गिरावट देखने को मिली। सोना तीन कारोबारी दिनों में ही 800 रुपए से अधिक नीचे लुढ़क गया। वहीं एक महीने के आंकड़े पर नजर डाले तो 7 अगस्त से 6 सितंबर के बीच में सोने की कीमत में 5500 रुपए की गिरावट आई। सोना 7 अगस्त को जहां 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।
ये है टॉप 5 गोल्ड म्यूचुअल फंड
- एचडीएफसी गोल्ड फंड ने 1 साल में करीब 33.83 फीसदी का रिटर्न मिला है।
- कोटक गोल्ड फंड रेगुलर प्लान फंड ने 1 साल में करीब 32.97 फीसदी का रिटर्न मिला है।
- एसबीआई एक्सचेंज ट्रेडेड फंड गोल्ड ने 1 साल में करीब 31.04 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- फंड निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड बीईएस ने 1 साल में करीब 30.77 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एचडीएफसी गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने 1 साल में करीब 30.37 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
